Live 24x7 News Feed
Back to News
Crime

दो आवारा कुत्तों ने महिला को कथित यौन हमले से बचाया

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दो आवारा कुत्तों ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को कथित यौन हमले से बचाने में अहम भूमिका निभाई। यह घटना थुडियालुर इलाके में एक रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार तड़के हुई। जानकारी के अनुसार, महिला अक्सर इलाके में सड़क किनारे रहती है और घटना के समय वह दो आवारा कुत्तों के पास बैठी थी। इसी दौरान एक नाबालिग लड़का वहां पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, लड़का कथित तौर पर शराब के नशे में था और उसने पहले कुत्तों को पत्थर मारकर वहां से भगाने की कोशिश की। पत्थर लगने के बाद कुत्ते कुछ पीछे जरूर हटे, लेकिन उन्होंने महिला का साथ नहीं छोड़ा और लगातार भौंकते रहे। आरोप है कि इसके बाद नाबालिग ने महिला के साथ यौन हमला करने की कोशिश की।
Views (41) Comments (0)

Comments (0)

Please login to like or comment on this article.

No comments yet. Be the first to comment.

Stay Connected With DIT Media Network

Follow DIT Media Network across our digital platforms for the latest updates, stories, videos and developments.


DIT Media Network
A digital news and media brand of Desire India Today.